सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Be it construction work or law and order, UP is at the forefront: Rampal

निर्माण कार्य हों या फिर कानून व्यवस्था, यूपी सबसे आगे : रामपाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Be it construction work or law and order, UP is at the forefront: Rampal
फोटो-23-शिलान्यास और भूमि पूजन के दौरान पूजन करते विधायक रामपाल वर्मा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
हरदेाई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रमुख मार्गाें के निर्माण की बात हो या फिर कानून व्यवस्था हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। बालामऊ विधायक ने शनिवार को समसपुर ड्रेन पर पुलिया निर्माण और पहुंच मार्ग के कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस निर्माण से 10 गांवों के लगभग 20 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Trending Videos

विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि कछौना विकास खंड के समसपुर कंडौआ मार्ग के बीच समसपुर ड्रेन है। इस ड्रेन पर पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्रीय लोग जब भी मिलते थे इस पुल के निर्माण की मांग जरूर करते थे। इसके निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी के सामने रखा था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अभियंताओं से इसका विस्तृत आगणन मंगाया था और इसे मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद अभियंताओं से कहा कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कराएं। अधिशासी अभियंता आरके मौर्या ने बताया कि 2800 मीटर स्पान का आरसीसी पुल और पहुंच मार्ग बनवाया जा रहा है। इस पर 197.11 लाख रुपये खर्च होंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम में कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, भाजपा के जिला मंत्री अजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed