{"_id":"69c50bc36c3098b3130bb8c7","slug":"hardoi-bloody-clash-over-tying-up-buffalo-thugs-blows-on-elderly-man-with-sticks-victim-dies-during-treatment-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष; दबंगों ने बुजुर्ग पर बरसाईं लाठियां, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष; दबंगों ने बुजुर्ग पर बरसाईं लाठियां, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार
Hardoi News: पचदेवरा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने के विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार राधेशयम (70) के घर के बाहर अवादी की कुछ जमीन खाली पड़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे उस जमीन पर पड़ोस के जसवंत ने भैंस बांध दी। इसी बात पर कहासुनी हुई। फिर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में राधेश्याम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए शाहाबाद भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।