सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Attempt to Seize Ursala Parking Lot Using Forged EMO Signature  Director Files Complaint

Kanpur: ईएमओ के फर्जी हस्ताक्षर से उर्सला की पार्किंग पर कब्जे की कोशिश, निदेशक ने कोतवाली में दी तहरीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में पूर्व ठेकेदार द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध पार्किंग वसूली का मामला सामने आया है। निदेशक डॉ. बीसी पाल ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी की तहरीर दी है।

Kanpur Attempt to Seize Ursala Parking Lot Using Forged EMO Signature  Director Files Complaint
उर्सला अस्पताल की पार्किग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में उर्सला अस्पताल की निशुल्क पार्किंग पर कब्जा कर पार्किंग के पूर्व ठेकेदार ने वाहन सवारों से पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली की। निदेशक ने विरोध किया तो उसने अस्पताल के कोषागार में 21 हजार रुपये जमा कराने, ईएमओ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगे फर्जी दस्तावेज दिखाकर पार्किंग के संचालन की अनुमति होने का दावा किया। ईएमओ व कई अन्य डॉक्टरों पर पार्किंग चलाने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया। निदेशक ने सभी के लिखित बयान लिए। सभी ने आरोपी के दावों को निराधार बताया।

Trending Videos

इस पर उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लखनऊ महानिदेशालय भी सूचना भेजी। निदेशक डॉ. बीसी पाल ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले पार्किंग का संचालन करता था। बाद में शासन के निर्देश पर अस्पताल परिसर की पार्किंग को निशुल्क कर दिया गया। इसके बाद भी आरोपी लगातार पार्किंग के संचालन का प्रयास करता रहा। आरोपी ने कोषागार में पार्किंग के लिए 21 हजार रुपये जमा किए। फर्जी कागजात तैयार कर उस पर ईएमओ के फर्जी हस्ताक्षर और अस्पताल की फर्जी मुहर लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दर्ज की जाएगी रिपोर्ट
इसके बाद पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले लोगों से अवैध वसूली शुरू कर दी। आरोपी ने अस्पताल के कुछ डॉक्टरों और गार्डों पर 10 हजार रुपये प्रति महीना लेकर अवैध पार्किंग के संचालन की अनुमति देने की बात कही। निदेशक के अनुसार उन्होंने सभी ईएमओ, डॉक्टरों और गार्डों से लिखित बयान लिए तो उन्होंने ऐसे किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या रुपये लेने से इन्कार किया। इसके बाद आरोपी ने इमरजेंसी भवन के बाहर दो आदमी लगाकर पार्किंग वसूलना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर निदेशक ने उसे वहां से भी हटा दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed