सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Massive Fire Erupts Following Violent Collision Between Two Trucks Three Burned Alive One Injured

Banda Accident: दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Banda News: मुंडेरी मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। ओवरटेक के प्रयास में हुए इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Banda Massive Fire Erupts Following Violent Collision Between Two Trucks Three Burned Alive One Injured
घटनास्थल पर खड़ा जला हुआ ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा-बांदा नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कस्बा थाना से करीब तीन किलोमीटर दूर मुंडेरी मोड़ के पास हुई। हादसा बृहस्पतिवार की सुबह का है।

Trending Videos

कबरई से बांदा जा रहे गिट्टी भरे ट्रक के चालक सुरेश पांडे (55) और बांदा से महोबा जा रहे खाली ट्रक के चालक सूरज नाथ उर्फ साधु तथा क्लीनर सनी की इस हादसे में मौत हो गई। गिट्टी भरे ट्रक का क्लीनर सुलतानपुर निवासी अभिषेक यादव (23) घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Banda Massive Fire Erupts Following Violent Collision Between Two Trucks Three Burned Alive One Injured
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काबू पाया
उसे 108 एंबुलेंस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना ओवरटेक करने के प्रयास में हुई। भिड़ंत के बाद ट्रकों में आग लग गई, जिस पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों लोग पूरी तरह जल चुके थे। वहीं मृतक कहां के निवासी थे, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed