सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spring Loaded Fans at IIT Kanpur to Prevent Suicides CMHW Also Established Team of 14 Experts to Be Present

कवायद: स्प्रिंग लोडेड पंखे IIT में रोकेंगे सुसाइड, CMHW की स्थापना भी की गई, 14 विशेषज्ञों की टीम रहेगी मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने आत्महत्याओं को रोकने के लिए हॉस्टलों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाने और 24 घंटे ऑनलाइन काउंसलिंग सेवा 'योर दोस्त' शुरू करने का फैसला किया है। संस्थान ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए 14 विशेषज्ञों की एक विशेष टीम भी तैनात की है।

Spring Loaded Fans at IIT Kanpur to Prevent Suicides CMHW Also Established Team of 14 Experts to Be Present
सीएमएचडब्ल्यू के हेड एडमिन प्रो. सुधांशु शेखर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आईआईटी कानपुर में बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए संस्थान ने अनूठी पहल की है। पंखे से फंदा लगाकर होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए अब छात्रावासों में लगे सामान्य की जगह स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाए जाएंगे। अधिक भार से स्प्रिंग के कारण यह पंखे नीचे झुक जाएंगे, जिससे ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा। वहीं, छात्रों को हर समय सहायता देने के लिए संस्थान ने योर दोस्त नाम की ऑनलाइन काउंसलिंग और इमोशनल वेलनेस प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है।

Trending Videos

यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जिससे छात्र, शिक्षक और कर्मचारी कभी भी फोन या ऑनलाइन माध्यम से परामर्श ले सकते हैं। पिछले दो वर्षों में हुई नौ आत्महत्याओं के बाद जागे संस्थान प्रशासन ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अब संस्थान केवल उपचार तक सीमित नहीं रहकर जागरूकता और रोकथाम पर भी बराबर ध्यान दे रहा है, ताकि समय रहते हर व्यक्ति को सहायता मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन





सीएमएचडब्ल्यू की स्थापना भी की गई
संस्थान में हुईं अधिकांश आत्महत्या में पंखे से फंदा लगाने के मामले सामने आए हैं। इसके कारण पंखों में बदलाव का निर्णय लिया गया है। हालांकि इसे केवल एक रोकथाम उपाय के रूप में देखा जा रहा है।इसके साथ ही काउंसलिंग सेवाओं को भी सशक्त करते हुए यहां सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग (सीएमएचडब्ल्यू) की स्थापना की गई है। इसमें 10 मनोवैज्ञानिक, एक मनोचिकित्सक और तीन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं, जो जरूरत पर तत्काल सहायता प्रदान करते हैं।

Spring Loaded Fans at IIT Kanpur to Prevent Suicides CMHW Also Established Team of 14 Experts to Be Present
सेंटर फॉर मेंटल हेल्थ एंड वेलबीइंग - फोटो : amar ujala

स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाने का लिया गया है निर्णय
इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से कार्यशालाएं, संवाद सत्र और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमएचडब्ल्यू के हेड एडमिन प्रो. सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि संस्थान छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के मामलों की जांच में सामने आए निष्कर्षों के आधार पर ही स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed