{"_id":"69c4e3efd992372fa908cf12","slug":"kanpur-ram-navami-polices-security-shield-for-processions-surveillance-via-drones-on-45-routes-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Ram Navami: जुलूसों के लिए पुलिस का 'सुरक्षा कवच'; 45 रूटों पर ड्रोन से होगी निगरानी, ऐसी है तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Ram Navami: जुलूसों के लिए पुलिस का 'सुरक्षा कवच'; 45 रूटों पर ड्रोन से होगी निगरानी, ऐसी है तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: कानपुर पुलिस ने रामनवमी पर सेंट्रल जोन के 45 जुलूसों के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी के साथ-साथ अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
कानपुर में रामनवमी के पर्व पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। विशेष रूप से सेंट्रल जोन में निकलने वाले 45 बड़े जुलूसों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार किया है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।
Trending Videos
सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए पुलिस और संबंधित विभागों की टीमों ने जुलूस मार्गों का सघन दौरा किया है। इस दौरान रास्तों में आने वाले बिजली के झूलते तारों और पेड़ों की झुकी डालियों जैसी बाधाओं को हटवाया गया है, ताकि जुलूस के दौरान कोई हादसा न हो। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख धर्मस्थलों के पास सुरक्षा के विशेष घेरे बनाए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कानूनी कार्रवाई करेगी।