सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brawl During DJ Dance at Mundan Ceremony; Five Injured

Kanpur: मुंडन संस्कार में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट, पांच लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Mar 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Brawl During DJ Dance at Mundan Ceremony; Five Injured
सेनपश्चिम पारा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के सिंधिया झाल गांव में बुधवार देर रात मुंडन संस्कार में डीजे पर डांस के दौरान मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। शिवम सिंह की पत्नी कोमल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को उनके बेटे के मुंडन संस्कार पर रात करीब 10:30 बजे परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ननद विभा का गला पकड़ कर गिरा दिया। विरोध पर सुरजीत यादव, विजय यादव, पत्तर, लल्लन, अमित, ननकऊ और अरविंद ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटा। इसमें पिता सतेंद्र सिंह, भाई अभय, दुर्गेश, ननद विभा और कोमल घायल हो गए। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed