सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire Breaks Out in Plastic Warehouse; Four Fire Tenders Bring It Under Control

Kanpur: प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 30 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire Breaks Out in Plastic Warehouse; Four Fire Tenders Bring It Under Control
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के कोयला नगर में रविवार देर रात को प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। धुआं उठता देख इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। कोयला नगर में एजाज नाम के युवक का प्लास्टिक का गोदाम है। रविवार देर रात गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। आग आग की लपटें निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिस पर लोगों में दमकल समेत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस समेत दमकल की चार गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जाजमऊ फायर स्टेशन के एफएसओ राहुल नंदन ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग को बुझा लिया गया है। किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed