{"_id":"69ca1a4515a9fbf21e034708","slug":"hamirpur-body-of-man-missing-for-five-days-found-hanging-from-tree-panic-ensues-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: पांच दिन से लापता व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला, मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
छन्नू अहिरवार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
5 दिन पूर्व घर से लापता हुए अधेड़ का शव खेतों में पेड़ से लटकता मिला। कस्बा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव निवासी शीलता पुत्री छन्नू अहिरवार ने थाना मुस्करा में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पिता छन्नू अहिरवार उम्र लगभग 55 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 मार्च को दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन और पुलिस लगातार व्यक्ति की खोज कर रहे थे।
आज सुबह लगभग 9:00 बजे के आस-पास ग्रामीणों ने एक खेत के बाहर बबूल के झाड़ में छन्नू अहिरवार का शव फंदे से लटकता हुआ देखा और गांव में लोगों को सूचना दी। जिसके चलते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में चीख पुकार मच गयी। इस घटना के पीछे ग्रामीणों में दबी जुबान से चर्चा है कि छन्नू अहिरवार के घर में आए दिन कलह मचा रहा था। जिससे वह बहुत परेशान था। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा करके मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज थी। जिसका आज शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। प्रथम दृश्यता आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रत्येक पहलू पर जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos