{"_id":"69c977a8550a371aa20efe56","slug":"wheat-procurement-begins-today-with-an-additional-rs-160-availablewheat-procurement-begins-today-with-an-additional-rs-160-available-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-137966-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आज से गेहूं खरीद शुरू, मिलेंगे 160 रुपये अतिरिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आज से गेहूं खरीद शुरू, मिलेंगे 160 रुपये अतिरिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में गेहूं खरीद आज से शुरू हो गई है। इसके लिए 50 क्रय केंद्र बनाए गए हैं और विभाग सभी तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा है। इस बार किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य गतवर्ष की अपेक्षा 160 रुपये बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 50 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पीसीएफ के 28, खाद्य विपणन के 10, एफसीआई के आठ और नेफ्ड के चार क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले खरीद 17 मार्च से प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश शुरू नहीं हो सकी। अब संशोधित तिथि जारी की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा ने बताया कि अब तक करीब 6,800 से अधिक किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपनी फसल सुखाकर सीधे क्रय केंद्रों पर लाएं, ताकि नमी के कारण किसी तरह की समस्या न हो। केंद्रों में बारदाना, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं।
ऐसे करें आवेदन
किसान जनसेवा केंद्र या मोबाइल ऐप के माध्यम से fcs.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण या नवीनीकरण करा सकते हैं। ओटीपी आधारित पंजीकरण के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर जरूरी है। यदि किसान स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते तो परिवार के किसी सदस्य का नाम व आधार विवरण दर्ज कराया जा सकता है। भुगतान सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए खाता एनपीसीआई पोर्टल पर मैप होना जरूरी है। अधिकारियों ने किसानों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह भी दी है। फिलहाल, जिले के लिए कुल खरीद लक्ष्य तय नहीं किया गया है।
Trending Videos