सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   7,659 copies of high school and intermediate were checked by 403 examiners.

Hamirpur News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 7,659 कॉपियां 403 परीक्षकों ने जांची

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
7,659 copies of high school and intermediate were checked by 403 examiners.
विज्ञापन
हमीरपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कुल 7,659 उत्तर पुस्तिकाओं का 403 परीक्षकों ने रविवार को मूल्यांकन किया। जिले के दोनों केंद्रों पर पर 776 परीक्षकों में 373 परीक्षक मूल्यांकन कार्य से अनुपस्थित रहे।
Trending Videos

रविवार को शहर स्थित दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 776 परीक्षकों में 403 परीक्षकों ने 7,659 कॉपियों की जांच की हैं। इनमें 373 परीक्षक अनुपस्थित रहे। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 72,679 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित हैं। इनमें अभी तक 66,860 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच पाई हैं। इसमें 411 परीक्षकों में 256 परीक्षकों ने कुल 3,937 कॉपियों की जांच की हैं। जबकि 155 परीक्षक गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल 64,341 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। अभी भी करीब आठ हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य होना शेष है।
वहीं, जीआईसी स्कूल में इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। कुल 65,933 उत्तर पुस्तिकाओं में 63,137 पुस्तिकाएं केंद्र पर उपलब्ध हो सकी हैं।
रविवार को कुल 365 परीक्षकों में 147 परीक्षकों ने 3,722 कॉपियों की जांच की हैं। इनमें 218 अनुपस्थित रहे। अब तक कुल 60,444 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है। अभी भी करीब पांच हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य होना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed