सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   62 lakh will be spent on BLOs and supervisors engaged in SIR.

Hamirpur News: एसआईआर में लगे बीएलओ व सुपरवाइजर पर खर्च होंगे 62 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
62 lakh will be spent on BLOs and supervisors engaged in SIR.
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) 27 अक्तूबर 2025 को शुरू हुआ था, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा। अभियान में 1015 बीएलओ व 102 सुपरवाइजर काम कर रहे है। इन सभी के पारिश्रमिक पर 62 लाख 62 हजार रुपये खर्च होंगे। हालांकि इन सभी को काम के दौरान अपना मूल वेतन भी मिलेगा।
Trending Videos


जनपद में एसआईआर का काम एक माह में पूरा होना था, लेकिन काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो भारत निर्वाचन आयोग को समय सीमा बढ़ानी पड़ी। 10 अप्रैल को एसआईआर का कार्य पूरा हो रहा है। बीएलओ को 1000 रुपये प्रतिमाह और सुपरवाइजर को 1500 रुपये निर्धारित है। इनके अलावा अन्य पदों पर भी अधिकारियों ने पूरा समय दिया। लेखपाल से लेकर नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में डीएम ने भी काम किया। हालांकि अभी तक इनको अतिरिक्त क्या मिलेगा, अभी यह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed