{"_id":"69c97858fd3935177206b12b","slug":"cousin-injured-in-accident-while-learning-to-ride-a-bike-by-taking-keys-from-fathers-pocket-hamirpur-news-c-223-1-ham1014-137962-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पिता की जेब से चाबी निकाल बाइक सीखते समय हादसा, चचेरे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पिता की जेब से चाबी निकाल बाइक सीखते समय हादसा, चचेरे भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पिता की जेब से चाबी निकालकर बाइक सीखने निकला बालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। चचेरे भाई को भी चोटें आईं हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली अंतर्गत रानी लक्ष्मी तिराहा के समीप डिग्गी मोहल्ला निवासी गायत्री ने बताया कि रविवार की सुबह वह घर में खाना बना रही थीं। तभी बेटा आनंद आनंद (12) पिता प्रदीप अनुरागी की जेब से बाइक की चाबी निकाल ली और चचेरे भाई वेदप्रकाश (10) पुत्र दिलीप अनुरागी को बैठा कर सीखने लगा। कुछ दूर जाने के बाद बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बेटे के घायल होने की जानकारी दी।
Trending Videos