सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   One-day DM-turned student Aditi stresses on solving people's problems

Hardoi News: एक दिन की डीएम बनी छात्रा अदिति ने जनसमस्या निराकरण पर दिया जोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
One-day DM-turned student Aditi stresses on solving people's problems
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति और महिला और कल्याण विभाग की तरफ से जीजीआईसी हरदोई की कक्षा 11 की छात्रा अदिति सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनसमस्या निराकरण समय से किए जाने पर जोर दिया।
Trending Videos

जीजीआईसी हरदोई की छात्रा ने बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम अनुनय झा के साथ शिकायतों को सुना। बताया गया कि जन सुनवाई में 76 शिकायतें आईं। इसमें कई का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। एक दिन की डीएम बनी छात्रा ने शिकायतों की प्रकृति के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए कहा। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाना चाहिए। उन्होंने छात्रा को भारत और प्रदेश सरकार की लाभप्रद योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण के बारे में बताया। छात्रा को स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पांडेय समेत विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed