फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of pickup driver found hanging from a tree

Hardoi News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला पिकअप चालक का शव

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Body of pickup driver found hanging from a tree
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी पिकअप चालक ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव देर रात महेंद्र नगर में शहतूत के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

अनंग बेहटा के मजरा पंडितपुरवा निवासी बबलू (43) पिकअप चालक थे। छोटे भाई अतीक ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान महेंद्र नगर में शहतूत के पेड़ पर उनका शव रस्सी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

बबलू की पत्नी शम्सुन्निसा की वर्ष 2014 में मृत्यु हो गई थी। उनकी चार बेटियां सलोनी, समरीन, रुखसार और मुस्कान हैं। सलोनी और समरीन की शादी हो चुकी है, जबकि रुखसार और मुस्कान अविवाहित हैं। बताया कि बबलू घरेलू कारणों से पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सिटी अजीत चौहान ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed