सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion merchant and son arrested for misappropriating jewelry worth lakhs.

Hardoi News: लाखों के जेवर हड़पने में सर्राफा व्यापारी व पुत्र गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bullion merchant and son arrested for misappropriating jewelry worth lakhs.
विज्ञापन
सांडी। क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों को झांसा देकर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात हड़पने वाले सर्राफा व्यापारी और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को सांडी थाने में अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने इस मामले का भांडाफोड़ किया। आरोपियों के पास से 1,06,500 रुपये नगदी सहित भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

थाना क्षेत्र के चचरापुर गांव निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के साबिरपुर निवासी विपिन गुप्ता ने चचरापुर में सर्राफा की दुकान खोली थी। विपिन ने आसपास के तमाम ग्रामीणों के सोने-चांदी के गहने गिरवी रखे थे और लोगों से पैसे भी उधार लिए थे। एक दिन वह अचानक दुकान बंद कर भाग गया। इसके अतिरिक्त सांडी के नवाबगंज निवासी सर्राफ अरविंद कुमार ने भी विपिन गुप्ता और उसके बेटे प्रिंस गुप्ता पर दुकान से आभूषण बिक्री के नाम पर ले जाने और पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। वहीं, चचरापुर के शिवसागर पाल ने भी पिता-पुत्र पर अपना सोने का हार हड़पने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्याज सहित पैसा चुकाने के बाद भी गिरवी रखे जेवर वापस नहीं मिले, तो महिलाओं और पुरुषों ने रविवार को सांडी थाने का घेराव कर प्रदर्शन और नारेबाजी की और सड़क पर चक्काजाम भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही और सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध कुमार गौतम और क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने सांडी थाने में घटना का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आराेपियों की निशानदेही पर 1,06,500 की नगद राशि, सोने-चांदी के हार, मंगलसूत्र, झुमके, बाला, कुंडल, नथ, पायल, बिछुआ, हाथफूल, चेन और लाल मोती की माला समेत भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए। बताया कि इन पर हरदोई शहर कोतवाली में भी जेवर व नगदी हड़पने की भी प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस दोनों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed