सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students will demonstrate their prowess on the sports field alongside their academics.

Hardoi News: शिक्षा के साथ खेल के मैदान में भी दम दिखाएंगे छात्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students will demonstrate their prowess on the sports field alongside their academics.
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पहल की जा रही है। सरकारी व सहायता प्राप्त बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही खेल प्रतियोगिताओं का शंखनाद होने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल के मैदान में भी दक्ष बनाना है ताकि वह जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहरा सकें।


माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के विद्यालय के विद्यार्थियों की मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 27 जून से शुरू हो रही हैं। यह अलग-अलग जनपदों में होंगी। इसके लिए विभिन्न खेलों की मेजबानी जनपदों को दी गई है। जिलास्तर पर प्रत्येक खेल के लिए टीमों को तैयार किया जाएगा जिसमें जूनियर वर्ग व सब जूनियर वर्ग की टीमें शामिल होंगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं की एक अलग टीम बनेंगी। जिला स्तरीय खेल समिति की निगरानी में खेल प्रतियोगिताओं के लिए टीम प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ाई के साथ खेल में भी कॅरिअर बनाने का मौका
इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को चिह्नित किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि खेल संसाधनों के अभाव में प्रतिभाएं दब जाती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विद्यालयों में ही उन्हें पेशेवर रूप से तैयार किया जाएगा। इससे उनको खेल में भी कॅरिअर बनाने का मौका मिलेगा। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह खेल पीरियड का सही उपयोग करें और रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाएगा ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए टीम तैयार करने के निर्देश व्यायाम शिक्षकों को दिए गए है जिसमें प्रधानाचार्यों को सहयोग करने के लिए कहा गया है। बेसिक व माध्यमिक के शिक्षक मंडल स्तर के लिए टीम को तैयार करेंगे और खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएंगे। -डाॅ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed