Hardoi News: पवन तनय संकट हरण मंगल मूरत रूप ...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने सुबह से ही घरों में साफ-सफाई की और भगवान श्रीहनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम का भी विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बाबा श्रीहनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, फूल-माला, भोग-प्रसाद अर्पित कर पूजा की। श्री सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आरती और भंडारे का आयोजन हुआ। धर्मशाला रोड पर अवस्थी बाला जी मोबाइल पर भंडारे में विमल अवस्थी, कुशल, शुभम और ऋषभ अवस्थी आदि श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया। ऋषभ होटल के पास अनोज कुमार अग्रवाल, नमिता, रिशना, शीतल, विहान, अभियान और सुधांशु मिश्र ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। सिनेमा चौराहे पर डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र, मुकेश अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, मनीष चतुर्वेदी, रामप्रकाश शुक्ला, आशीष सोलंकी आदि ने प्रसाद वितरित किया।
धर्मशाला रोड पर समीर सिंह, सौरभ मिश्र नीरज, धर्मेंद्र सिंह, अंकित सिंह, शोभित पांडेय ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। डॉ. रामदत्त चौराहे पर भंडारे में अजय शर्मा, अभिषेक, अनुग्रह, नितेश भारद्वाज, अन्नू भारद्वाज, सुमित शर्मा, संजय शर्मा, रमाकांत शर्मा, जय कुमार, आकाश ने प्रसाद वितरित किया।
संडीला में सीएचसी पर अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह, बेगमगंज में आर्थो केयर पर डॉ. चंद्रप्रकाश, नगर कल्याण समिति धर्मशाला में समिति के चंद्र मोहन आहूजा, सिंह हॉस्पिटल पर डॉ. विवेक सिंह ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। बिलग्राम में अंकित कुमार, अचल गुप्ता, रामसिंह, डॉ. नरेश, संजय कुमार ने भंडारा आयोजित कराया। कछौना में सिंह नर्सिंगहोम, उप्र व्यापार संगठन के अध्यक्ष अचल अग्रवाल ने अपने आवास, बाबा कुशीनाथ मंदिर पर आयुष सिंह ने भंडारे में प्रसाद वितरित किया। भरावन क्षेत्र में अतरौली, ढिकुन्नी में छोटू शर्मा, सुशील मौर्य, खसरौल में ईंट भट्ठा पर राजा मिश्र व शिवम, ब्लॉक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर व यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने भंडारा करवाया। नागेश्वर महादेव मंदिर, बंगालपुर में पूर्व प्रधान उदन कन्नौजिया आदि ने प्रसाद वितरित किया।
माधौगंज में भाजपा कार्यालय पर विधायक आशीष सिंह आशू की मां विमला देवी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा ने प्रसाद वितरित किया। दौलतयारपुर में सर्वेश्वरानंद आश्रम, पहुतेरा, बघौड़ा आदि कई स्थानों पर भंडारा हुआ। सवायजपुर में गौरखेड़ा सीएचसी के शिव मंदिर पर अधीक्षक डॉ. पराग कुमार, डॉ. अजय यादव, थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, पूर्व प्रधान कौशल पाल, हरिओम यादव, सुभाष और बाजार में बृजेश वाजपेयी, संजय पांडेय, शानू वाजपेयी ने प्रसाद वितरित किया। सांडी में सीएचसी पर डॉ. अखिलेश वाजपेयी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता ने अपने आवास पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया।

फोटो 22: बिलग्राम नगर में चौराहा पर भंडारा में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। संवाद