सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers are racing for cylinder delivery and e-KYC

Hardoi News: सिलिंडर की डिलीवरी और ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ता लगा रहे दौड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Consumers are racing for cylinder delivery and e-KYC
विज्ञापन
हरदोई। खाड़ी देशों में युद्ध से पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और परिवहन की समस्या से आम उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ी हैं। एक अदद सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की दिनचर्या में बदलाव आया है।
Trending Videos

सुबह से सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी के लिए प्रयासरत हो जाते हैं। उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद भी सिलिंडर समय से न मिल पाने पर वह गैस एजेंसियों के कार्यालयों की दौड़-भाग करने के लिए मजबूर हैं। इससे गैस एजेंसियों के कार्यालयों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जाती है। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने पर लाइन लगवाकर काम निपटाए जाते हैं। ऐसे में गैस एजेंसियों के कार्यालयों पर पूरे दिन भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपभोक्ता डिलीवरी, ई-केवाईसी के साथ ही गैस कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर पंजीकृत करा रहे हैं। मोबाइल नंबर पंजीकृत न होने पर जैसे-तैसे बुकिंग तो हो जाती है लेकिन डिलीवरी के समय ओटीपी की अनिवार्यता से मोबाइल नंबर पंजीकृत न होने पर भी दिक्कतें आती हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही हैं।





वैवाहिक समारोह में लकड़ी-कोयला की भट्ठी पर बनाया जाता खाना
व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर न मिलने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम प्रभावित हुआ है। वैवाहिक और मांगलिक कार्यक्रमों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। मांगलिक कार्यक्रमों में नाश्ता-खाना की आपूर्ति के लिए कैटरिंग का काम करने वाले और कारीगरों ने भी व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की आस छोड़ दी है। ऐसे में कारीगर लकड़ी-कोयला की भट्ठी को उपयोग में लाने लगे हैं। वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में अब लॉन और मैरिज हॉल में भी भट्ठियों के उपयोग के लिए किचन में व्यवस्था करा दी गई ताकि कारीगरों को काम करने में दिक्कतें न होने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed