सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   500 women made self-reliant with their own businesses

Hardoi News: खुद के कारोबार के साथ 500 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
500 women made self-reliant with their own businesses
फोटो 01 : ड्राई फ्लावर के साथ सीमा देवी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर की सीमा देवी ने खुद के कारोबार को स्थापित करने के साथ ही समूह की अन्य करीब 500 महिलाओं के हुनर को प्रशिक्षण से पंख देकर आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने टेडी बियर के साथ ही अब ड्राई फ्लावर बनाने का भी काम शुरू किया है। टेडी वियर और ड्राई फ्लावर से उन्हें अब जनपद, प्रदेश ही नहीं दूसरे प्रदेशों में अपने उत्पाद की प्रदर्शनी के लिए बुलाया जाता है।
Trending Videos




विकास खंड बेहंदर के कासिमपुर की सीमा देवी ने घर के कामकाज से बचे समय के सदुपयोग के लिए स्थानीय उत्पाद तैयार करने का निर्णय लिया। पहले उन्होंने टेडी वियर बनाने का काम सीखा फिर घर पर ही परिवार के सदस्यों के साथ टेडी बनाने शुरू किए। समय के साथ टेडी बियर की मांग बढ़ी और साल 2013 में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर अपने काम को स्वयं सहायता समूह से जोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि साल 2013 में गांव की 10 अन्य महिलाओं को जोड़कर शिवानी महिला स्वयं सहायता की नींव रखी। महिलाओं को समय और छोटी-छोटी बचत का महत्व समझाया। महिलाओं को टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण दिया और साथ में काम करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को बात समझ आई और उन लोगों ने टेडी बियर बनाकर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी की।
बताया कि इसके बाद उन्होंने ड्राई फ्लावर बनाने का काम शुरू किया। टेडी बियर बनाने के लिए करीब 400-600 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया और काम के लिए प्रेरित भी किया। बताया कि करीब 500 महिलाओं ने इस पर ध्यान दिया और वर्तमान में टेडी बियर बनाकर आत्मनिर्भर बनी हैं। बताया कि ड्राई फ्लावर के काम से पहचान और बढ़ी। बताया कि वाराणसी में सरस मेले और पंजाब के मानसा में भी सरस मेले में अप्रैल माह में ही प्रदर्शनी लगाई थी। वहां पर ड्राई फ्लावर लोगों को खूब पसंद आए और उन्होंने खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed