सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The entire wedding procession will have to be handled with two commercial cylinders.

Hardoi News: दो व्यावसायिक सिलिंडरों से निपटानी होगी पूरी बरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The entire wedding procession will have to be handled with two commercial cylinders.
विज्ञापन
फोटो-04 : जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय। संवाद
Trending Videos

आयोजक को 4,800 रुपये जमानत राशि और गैस मूल्य अलग से देना होगा

खाद्य एवं रसद विभाग ने आवेदनों पर पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से दी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। बरातियों और घरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था दो व्यावसायिक सिलिंडरों से ही करानी होगी। पश्चिम एशिया में युद्ध विराम के बाद खाद्य एवं रसद विभाग ने मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर की मांग करने वाले परिवारों को दो-दो व्यावसायिक सिलिंडर की सुविधा पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से दी है। अब तक करीब 300 आवेदकों को सिलिंडर दिलाए जा चुके हैं।
युद्ध विराम के बाद भी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और परिवहन की समस्या अभी बनी हुई है। घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की प्राथमिकता के मध्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए भी दो-दो व्यावसायिक सिलिंडर दिए जाने की सुविधा शुरू कराई गई है। खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से इस पर प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। मांगलिक कार्यक्रमों के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। अभी तक डीएसओ कार्यालय में 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जबकि एसडीएम के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन भी जिले पर ही आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि एक आवेदक को दो व्यावसायिक सिलिंडर मांगलिक कार्यक्रम में भोजन आदि बनवाए जाने के लिए दिए जा रहे हैं। दो ही व्यावसायिक सिलिंडरों से बरातियों और घरातियों के भोजन बनवाना होगा। ऐसे में आयोजक को अन्य चूल्हा और भट्ठी आदि की भी व्यवस्था जुटानी पड़ती है। जिले में 300 आवेदकों को पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से दो-दो व्यावसायिक सिलिंडर दिलाए गए हैं। इसके लिए आवेदक को एक सिलिंडर की जमानत राशि के तौर पर 2,400 रुपये और गैस मूल्य 2,145 रुपये जमा करना होता है। एक आवेदक को 4,800 रुपये जमानत राशि और 4,290 रुपये गैस मूल्य अदा करना पड़ रहा है। खाली सिलिंडर वापस दिए जाने पर जमानत के तौर पर जमा रुपये वापस किए जाएंगे।
वर्जन
घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों के लिए दो-दो व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति शुरू कराई गई है। आवेदन पत्र की जांच-पड़ताल के बाद दो व्यावसायिक सिलिंडर दिए जाने के आदेश पेट्रोलियम कंपनियों के नोडल अधिकारियों को भेजे जा रहे हैं। ताकि आवेदक के लिए सिलिंडर की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सके। अब तक 300 आवेदकों को सिलिंडर दिलाए जा चुके हैं।-दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed