{"_id":"69e671387e0c2d68700a375c","slug":"bjp-will-win-in-five-states-naresh-agarwal-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148364-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों में भाजपा जीतेगी : नरेश अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों में भाजपा जीतेगी : नरेश अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-13-पत्रकार वार्ता में बोलते नरेश अग्रवाल। संवाद
पूर्व सांसद बोले-उपलब्धियों का स्वागत भी करे विपक्ष, प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि नारी वंदन अधिनियम पर विपक्ष की भूमिका से महिलाओं नाराजगी है। विपक्ष की भूमिका राष्ट्रहित में भी नहीं है। विपक्ष नारी शक्ति को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय होने का दावा भी पूर्व सांसद ने किया।
वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नरेश अग्रवाल ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। इस उपलब्धि का स्वागत विपक्ष को भी करना चाहिए। हर मुद्दे पर सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना ठीक नहीं है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध पर उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहता है। कहा कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने आ रहे हैं।
उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के 12 साल और राज्य सरकार के नौ साल में मार्गों का जो विकास हुआ है वह इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। कहा कि पिहानी चुंगी से खेतुई तक सड़क को चार लेन करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री स्वीकृत कर चुके हैं। बजट भी मिल चुका है और अब इस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।
सरकार के विकास कार्यों पर कोई नहीं लगा सकता प्रश्नचिह्न
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने मंत्री रहने के दौरान कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। कहा कि ऊर्जा मंत्री थे तो 220 केवी के पावर स्टेशन की स्थापना कराई। इसकी वजह से उन दिनों 200 से ज्यादा राइस और फ्लोरमिल स्थापित हुईं। अधीक्षण अभियंता की तैनाती जिले स्तर पर रखने की व्यवस्था कराई। परिवहन मंत्री बने तो हरदोई को नया परिक्षेत्र बना दिया। बस अड्डे का निर्माण हुआ। शहर के ज्यादातर मार्ग बनवाए गए और इंटरलॉकिंग लगवाई गईं। कहा कि जिले के विकास में किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। यह भी कहा कि कानून व्यवस्था और विकास के पक्षधर हमेशा रहे हैं। दावा किया कि सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में विकास कार्यों पर कोई प्रश्नचिह्न नहीं लगा सकता।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X