{"_id":"69e9072be1e4d1a0cb0a8e61","slug":"the-flower-trade-withers-in-the-scorching-heat-as-demand-surges-prices-skyrocket-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148493-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तपिश में मुरझाया फूलों का कारोबार, मांग बढ़ी तो आसमान पर पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तपिश में मुरझाया फूलों का कारोबार, मांग बढ़ी तो आसमान पर पहुंचे दाम
विज्ञापन
फोटो-26-दुकान पर बिक्री के लिए रखे फूल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। आसमान से बरसती आग ने न केवल आम जनजीवन को बेहाल किया है बल्कि फूलों के कारोबार की कमर भी तोड़ दी है। बेतहाशा गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण खेतों में ही फूल झुलस रहे हैं जिससे मंडियों में आवक 40 से 50 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं, शादियों का मौसम होने के चलते मांग में भारी उछाल आया है। इस कारण फूलों की कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ गई हैं।
जनपद का तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इस कारण गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा की खेती काफी प्रभावित हुई है। फूल कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि तेज धूप के कारण फूल खिलने से पहले ही जल रहे हैं। सिंचाई के बावजूद पौधों को बचाना मुश्किल हो रहा है। इससे डीजल का खर्च भी बढ़ गया है। आवक कम होने का सीधा असर थोक और फुटकर मंडियों में देखने को मिल रहा है।
व्यापारी ऋषभ सिन्हा ने बताया कि गुलाब की खेती करने वाले किसान बताते हैं कि इसके लिए दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री और रात का तापमान 18 से 24 डिग्री होना चाहिए लेकिन इन दिनों अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार है और रात में भी 23 डिग्री तक पहुंच रहा है। इससे फूलों पर प्रभाव पड़ रहा है। एक तरफ गर्मी ने उत्पादन घटाया तो दूसरी तरफ शादी-समारोहों ने मांग बढ़ा दी है। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले फूलों के दाम सुनकर लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
सजावट महंगी, कारोबारियों की चिंता बढ़ी
फूल विक्रेता ऋषभ ने बताया कि शादियों के लिए बुकिंग पहले ही हो चुकी थी लेकिन अब मंडियों में माल महंगा मिलने से मुनाफा खत्म हो गया है। कई जगह तो मांग पूरी करने के लिए दूसरे जिलों के कोल्ड स्टोरेज वाले फूल मंगवाए जा रहे हैं जिसमें परिवहन लागत भी लग रही है। सबसे ज्यादा उछाल खुशबूदार फूलों में देखा जा रहा है। शादियों में सजावट और जयमाला के लिए इस्तेमाल होने वाले मोगरा, जो पहले 250-300 रुपये किलो मिलता था अब 450 रुपये के पार पहुंच गया है। इंग्लिश गुलाब भी 300-325 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
इस तरह बढ़े फूलों के दाम (रु/किग्रा)
फूल का नाम -पहले के दाम -वर्तमान दाम
गुलाब 90-100 100-150
गेंदा 30-40 60-80
नौरंगी 20-25 30-50
वेला 250-300 400-450
इंग्लिश गुलाब 200-250 300-325
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X