सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi to Arrive in Hardoi Today Will Inspect Preparations for Ganga Expressway Inauguration

UP: आज हरदोई पहुंचेंगे CM योगी, गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण की तैयारियों का लेंगे जायजा, ये है कार्यक्रम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 23 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है।

CM Yogi to Arrive in Hardoi Today Will Inspect Preparations for Ganga Expressway Inauguration
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं का जायजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगे। मुख्यमंत्री आज हेलीकॉप्टर से सीधे मल्लावां आएंगे। वहीं, हरदोई सहित शाहजहांपुर, उन्नाव और कन्नौज जनपदों के जनप्रतिनिधियों और भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। प्रस्तावित स्थल पर पौधरोपण, मार्ग बनवाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है।

Trending Videos

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए एक्सप्रेसवे पर ही तीन हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड बनवाए गए हैं। वहां से सभास्थल तक आने और जाने के लिए एप्रोच मार्ग भी बनवाया जा रहा है। देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आज आएंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री की तरफ से पूजा-अर्चन के लिए भी बाबा सुनासीरनाथ मंदिर में भी तैयारियां और व्यवस्थाओं को जुटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभास्थल पर बनवाया गया है हेलीपैड
मंदिर को सजाया भी जा रहा है। नगर के पास ही बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच लोकार्पण समारोह के लिए व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। राघौपुर सड़क पर बने एक्सप्रेसवे के कट के पास सभा के लिए टेंट-पंडाल लगाया जा रहा है। टेंट-पंडाल लगाने में कारीगर मशीनों के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहां पर दो मंच बनाए जाएंगे इसमें एक प्रधानमंत्री के लिए रिजर्व रहेगा और दूसरे पर अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए व्यवस्था की जाएगी। सभास्थल पर मुख्यमंत्री के साथ ही राज्यपाल के आगमन के लिए भी हेलीपैड बनवाया गया है।

हाईटेंशन बिजली लाइन की कराई जा चुकी है शिफ्टिंग
वाहनों की पार्किंग के लिए राघौपुर सड़क के दोनों ओर मशीनों और बुलडोजर से जमीन को समतल किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे के कट पर चढ़ने और उतरने के लिए दोनों तरफ बनाए गए घुमावदार मार्ग की सुंदरता के लिए श्रमिकों के माध्यम से फूलदार और शोभाकार पौधे लगवाए जा रहे हैं। साथ ही पार्किंग स्थल पर से आने-जाने के लिए रास्ता बनाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। वहीं, हाईटेंशन बिजली लाइन की शिफ्टिंग कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक एके मीणा और सीडीओ सान्या छाबड़ा सहित अन्य अधिकारी सभास्थल और हेलीपैड समेत अन्य कामों का जायजा लेते रहे।

एक घंटे 15 मिनट रुकेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आज मल्लावां आएंगे। वह प्रधानमंत्री के गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखेंगे। मुख्यमंत्री 1.15 मिनट मल्लावां में रुकेंगे। निजी सचिव किशोर कुमार पंत की तरफ से जारी प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 4.05 बजे हेलीकॉप्टर से मल्लावां हेलीपैड पर आएंगे। 4.10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।

पुलिस ने जारी किया है यातायात प्लान
4.10 से 5.10 बजे तक हरदोई सहित उन्नाव, शाहजहांपुर और कन्नौज के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। 5.15 बजे मल्लावां में बनाए गए हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित सभास्थल पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाने का काम किया है। पुलिस ने सीएम और पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात प्लान जारी किया है।

इन मार्गाें पर बंद रहेगा भारी वाहनों का आवागमन

  • बघौली माधौगंज मार्ग
  • कछौना से गौसगंज मार्ग
  • गौसगंज से मल्लावां मार्ग
  • संडीला से मल्लावां मार्ग
  • नयागांव से मल्लावां मार्ग
  • बिलग्राम से मल्लावां मार्ग
  • माधौगंत मल्लावां मार्ग
  • सांडी से बिलग्राम मार्ग
  • मेहंदीघाट से मल्लावां / बिलग्राम मार्ग
  • बांगरमऊ से संडीला और कछौना की ओर
  • अल्हागंज से सवायजपुर मार्ग पर
  • कन्नौज से हरदोई मार्ग
  • बांगरमऊ-संडीला-मल्लावां मार्ग
  • सीतापुर-उन्नाव मार्ग

आवागमन के लिए यह रहेगी परिवर्तित मार्ग व्यवस्था

  • कानपुर और कन्नौज से मेहंदीघाट
  • बिलग्राम मल्लावां हरदोई आने वाले सभी भारी वाहन कन्नौज बक्शीपुरवा से बिल्होर होते हुए बांगरमऊ कट (आगरा एक्सप्रेस-वे) निकलेंगे
  • फतेहगढ़ से सीतापुर और लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहन हुल्लापुर चौराहा से शाहजहांपुर होते हुए सीतापुर लखनऊ की ओर आवागमन कर सकेंगे।
  • शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए लखनऊ जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए लखनऊ जाएंगे।
  • लखनऊ से हरदोई होते हुए उन्नाव, कन्नौज, कानपुर जाने वाले भारी वाहन लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ-उन्नाव कन्नौज मार्ग से उन्नाव कन्नौज कानपुर की तरफ जाएंगे।

नोट: यह व्यवस्था आज दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। इसके बाद 28 अप्रैल की शाम छह बजे से 29 अप्रैल को लोकार्पण समारोह खत्म होने तक भी यह व्यवस्था लागू रहेगी। यह प्रतिबंध लोकार्पण समारोह में आने वाले छोटे वाहनों पर लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed