कानपुर दोहरा हत्याकांड: कहां गई 'चंडीगढ़ वाली दोस्त'? आरोपी पिता के मोबाइल ने बढ़ाई उलझन; अब CDR खोलेगी राज
Kanpur Twins Murder Case: जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोपी शशिरंजन के मोबाइल में पुलिस को फिलहाल चंडीगढ़ वाली कथित महिला मित्र का कोई सुराग नहीं मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या करने वाले पिता के सोशल मीडिया पर उसकी चंडीगढ़ वाली दोस्त नहीं दिखी है जबकि बच्चियों की मां रेशमा ने पति से झगड़े का कारण उसकी चंडीगढ़ वाली दोस्त को बताया था। आरोप लगाए थे कि पति की उसके साथ नजदीकियों के चलते घर में विवाद होता था।
पुलिस ने हत्यारोपी पिता के मोबाइल को खंगाला तो महिला की चैट जैसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट निवासी शशिरंजन को पुलिस ने रविवार सुबह जुड़वां बेटियों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। शशिरंजन की पत्नी रेशमा ने चंडीगढ़ की युवती से पति की दोस्ती होने का आरोप लगाया था।
निकलवाई जा रही हैं कॉल डिटेल्स
वहीं, मामले की विवेचना कर रहे नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दूसरी महिला की बात सही नहीं मिली है। हालांकि कॉल डिटेल्स निकलवाई जा रही है। इसके बाद ही तय होगा कि हत्यारोपी ने कब-कब और किससे बात की है।
ये था पूरा मामला
किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात पिता शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने एक-एक कर दोनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बचने की गुंजाइश न रहे इसलिए गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने वारदात से पहले बच्चियों को नशीली दवा भी खिलाई थी। पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद है।
रिद्धि और सिद्धि के शव बेड पर पड़े मिले थे
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को रिद्धि और सिद्धि के शव उनके ही कमरे में बेड पर पड़े मिले। परिवार पिछले करीब आठ साल से अपार्टमेंट में लखनऊ निवासी बैंककर्मी विवेक गुप्ता के फ्लैट में किराये पर रह रहा था। डीसीपी के मुताबिक, बच्चियों के पिता शशि रंजन मिश्रा ने सुबह करीब साढ़े चार बजे फोन कर घटना की सूचना दी।
एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ
वारदात रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। मौके से एक स्टील का चापड़ बरामद हुआ है, जिससे हत्या की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दवाई कंपनी में काम करने वाले शशि रंजन ने 2014 में सिलीगुड़ी कलिमपुर की रहने वाली रेशमा से प्रेम विवाह किया था।
सभी कमरों में लगे हैं सीसीटीवी
वो कानपुर में ही एक पार्लर में नौकरी करती थी। घटना के वक्त आरोपी पिता और बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थी, जबकि सामने वाले कमरे में रेशमा बेटे रुद्रव के साथ सो रही थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगे हैं। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेशमा को जगाया, तो उसे घटना का पता चला।

कमेंट
कमेंट X