सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tamannaah will guide students regarding their careers.

Hardoi News: कॅरिअर के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेगी तमन्ना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah will guide students regarding their careers.
विज्ञापन
हरदोई। पढ़ाई के दिनों से ही कॅरिअर को लेकर गंभीर होना जरूरी है। कई बार चाहते हुए भी विद्यार्थी कोई निर्णय नहीं ले पाते और असमंजस में रहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तमन्ना नाम की बुकलेट तैयार की है। इस बुकलेट में कॅरिअर से संबंधित मार्गदर्शन विद्यार्थियों को मिलेगा।
Trending Videos




माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सही विकल्प चुनने में भ्रमित रहते हैं। माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॅरिअर के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में अब सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तमन्ना बुकलेट उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में 10-10 बुकलेट का सेट भेजा जा रहा है। एक बुकलेट में तीन पुस्तकें और एक ओएमआर शीट है। एक पुस्तक विद्यार्थियों के लिए, एक शिक्षक और एक अभिभावकों के लिए भी है। पुस्तक के अनुसार विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार कॅरिअर की तैयारी कराई जाएगी। अभिभावकों से भी परामर्श लिया जाएगा। इसके उपरांत विद्यार्थियों की ओएमआर शीट के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगी। इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. अभय जैन को कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह पुस्तक बच्चों के कॅरिअर के लिए हितकर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed