सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Rising heat is taking a toll on blood pressure patients

Hardoi News: बढ़ती गर्मी ब्लड प्रेशर मरीजों पर पड़ रही भारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 21 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rising heat is taking a toll on blood pressure patients
विज्ञापन
कन्नौज। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। लू और उमस भरी गर्मी का असर ब्लड प्रेशर (बीपी) और हृदय रोगियों पर देखने को मिल रहा है।
Trending Videos

जिला अस्पताल सहित ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में ओपीडी में आने वाले मरीजों में 30-40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसमें अधिकतर मरीज हाई ब्लड प्रेशर, घबराहट, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. वीके पपने ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, इससे रक्त का संचार प्रभावित होता है। बताया कि गर्मी में पसीना अधिक निकलने से इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो जाता है, जो ब्लड प्रेशर को अचानक बढ़ा या घटा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि बीपी के पुराने मरीज इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि लापरवाही हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि उच्च रक्तचाप को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सही समय पर दवाई न लेने मरीज को दिल का दौरा, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है। बीपी की शिकायत वाले प्रत्येक बच्चे, बुजुर्ग और वयस्क को नियमित अपने रक्तचाप की जांच करवानी चाहिए। इसके अतिरिक्त मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली की आदतें अपनानी चाहिए। दिनचर्या में हल्का-फुल्का व्यायाम शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed