{"_id":"69de7b84541e180a9f032052","slug":"girls-shine-at-national-level-will-showcase-their-talent-in-indonesia-hardoi-news-c-213-1-hra1001-148025-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं का जलवा, इंडोनेशिया में दिखाएंगी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं का जलवा, इंडोनेशिया में दिखाएंगी प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो 23: कोडएवर 7.0 प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता टीम के विद्यार्थी प्रोफेसर संजीव श
विज्ञापन
हरदोई। कोडएवर 7.0 की बेंगलुरु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जामू और अलीपुर टंडवा के परिषदीय स्कूल के बच्चों की प्रतिभा का जलवा रहा। जामू विद्यालय की दो छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह छात्राएं इंडोनेशिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। छात्राओं की उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने दोनों छात्राओं को स्थानीय स्तर पर भी सम्मानित किए जाने की बात कही है।
कोडएवर 7.0 की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दो समूह में जिले से परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों का चयन हुआ था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता बेंगलुरु की गीतम डीम्ड विश्वविद्यालय में 11 और 12 अप्रैल को विकास खंड बेहंदर के कंपोजिट स्कूल अलीपुर टंडवा हुई थी वहां छात्र दिव्यांशु सिंह और रवि जाटव व शिक्षक दिनेश गुप्ता गए थे। विकास खंड संडीला के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अंशिका और अंजलि और शिक्षिका नाजनीन फातिमा ने प्रतिभाग किया। गीतम डीम्ड विश्वविद्यालय के प्राध्यापक संजीव श्रीवास्तव और एचसीएल फाउंडेशन की दल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर निर्णय सुनाया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से 650 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 200 से अधिक नवाचारी परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय जामू के विद्यार्थियों की तरफ से विकसित चिकित्सा सहायता प्रणाली परियोजना को उसकी नवीन सोच, सामाजिक उपयोगिता और व्यावहारिक समाधान क्षमता के लिए विशेष सराहा गया। इसके लिए दोनों छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता मई माह में इंडोनेशिया में प्रस्तावित है।
मिशन शक्ति का भी नाम रोशन किया
जामू के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा अंजलि और अंशिका का चयन कोडएवर 7.0 की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूलों की इन छात्राओं ने निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के बच्चों के बीच छात्राओं ने न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की बल्कि मिशन शक्ति का भी नाम रोशन किया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X