फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers suffer due to emergency power cuts in the humid heat

Hardoi News: उमस भरी गर्मी में आपात कटौती से उपभोक्ता त्रस्त

Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Consumers suffer due to emergency power cuts in the humid heat
हरदोई। आसमान से बरसती आग और हवा में तैरती उमस के बीच शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एक तरफ जहां उपभोक्ता पसीने से तर-बतर होकर बूंद-बूंद पानी और ठंडी हवा को तरस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग के जर्जर बुनियादी ढांचे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कहीं ओवरलोडिंग के कारण बंच केबल धूं-धूं कर जल रहे हैं तो कहीं जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। इससे शहर के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर के मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े टाउन प्रथम फीडर का तार दोपहर में सवा 12 बजे टूट गया। इससे पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे भीषण गर्मी में टाउन प्रथम से जुड़े उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। विद्युत उपकेंद्र आशानगर में मेंटेनेंस के कारण उपकेंद्र दोपहर एक बजे तक एक घंटा बंद रहा। इसके अलावा उपकेंद्र का जयराम फीडर मेंटेनेंस के कारण पौने चार बजे तक बंद रहा। विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग कॉलोनी के कचहरी फीडर की बंच केबल जलने से पौने चार बजे से एक घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइन फीडर का तार टूटने से एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपकेंद्र आरटीओ का खदरा फीडर तार टूटने के कारण सुबह सवा सात से साढ़े आठ बजे तक बंद रहा। वहीं सिटी विद्युत उपकेंद्र के महात्मा गांधी मार्ग फीडर का न्यूट्रल तार टूटने से दोपहर डेढ़ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में हो रहे लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण समस्या हो रही है। जल्द से जल्द निदान करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed