फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Distilled water issue resolved; biochemistry tests resume.

Hardoi News: डिस्टिल्ड वाटर की समस्या दूर, बायोकेमिस्ट्री जांचें फिर शुरू

Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Distilled water issue resolved; biochemistry tests resume.
फोटो- 25- 13 अगस्त के अंक में प्रका​शित खबर।
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब स्थित पैथोलॉजी का बंद पड़ा आरओ प्लांट बृहस्पतिवार को चालू हो गया। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पानी की किल्लत को दूर कर प्लांट शुरू कराया। इसके बाद मरीजों की 800 से अधिक लंबित रक्त नमूनों की जांच शुरू की जा सकीं। जांच होने के बाद दोपहर तक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने और आरओ प्लांट में कुछ तकनीकी खराबी के चलते पैथोलॉजी को डिस्टिल्ड वाटर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। चूंकि बायोकेमिस्ट्री मशीन से होने वाली रक्त जांचों में डिस्टिल्ड वाटर महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में बीते कुछ दिनों से जांचें ठप पड़ी थीं। इतना ही नहीं मशीन सही न होने की वजह से नए मरीजों के रक्त नमूने भी नहीं लिए जा रहे थे। इससे संबंधित अमर उजाला के अंक में बृहस्पतिवार को ही खबर का प्रकाशन किया गया। खबर प्रकाशित होते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीन को सुधरवाने की कवायद कर दी और पाइप लाइन को दुरुस्त करवा दिया। इसके बाद आरओ प्लांट फिर चालू हो गया। प्लांट शुरू होते ही रक्त नमूनों की जांच भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

मैनेजर कुलदीप सिंह देव ने बताया कि करीब 800 मरीजों की रक्त नमूनों की जांच होने लगी है। बता दें कि जांच होने के बाद दोपहर तक रिपोर्ट भी मिलने लगी। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के चलते लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article