फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Marching forward with heads held high, proudly bearing the Tricolour.

Hardoi News: तिरंगा के साथ गर्व से सिर उठाकर बढ़े कदम

Thu, 13 Aug 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Marching forward with heads held high, proudly bearing the Tricolour.
फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती
हरदोई। हर घर तिरंगा अभियान में बृहस्पतिवार को देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। शहर से लेकर कस्बों तक तिरंगा यात्रा निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ आजादी के बलिदानियों को याद किया। जिले के प्रभारी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की मौजूदगी में गांधी मैदान से शहीद उद्यान तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गांधी मैदान में शहीद स्तंभ और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और बलिदानियों के त्याग को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
विज्ञापन

शहीद उद्यान में शहीद स्तंभ, अमर जवान चौक और बलिदानियों की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रभारी मंत्री ने डीएम आवास के पास पार्क में बलिदानी कर्नल हर्षोदय सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा में विधायक अशोक अग्रवाल, अलका अर्कवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, प्रशिक्षु आईएएस संस्कृति त्रिवेदी, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या पूर्व सैनिक, व्यापारी संगठन और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सफाई कर्मियों को बांटी सुरक्षा किट
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर की मौजूदगी में शहीद उद्यान में सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कीं। सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की। सुरक्षित तरीके से नियमित कार्य करने और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल पर जोर दिया। ईओ रामेंद्र सिंह सहित निकाय के कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
---
राज्य कर अधिकारी ने व्यापारियों को तिरंगा बांटे
हरपालपुर। राज्य कर अधिकारी निखिल कांत निगम ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ हरपालपुर में व्यापारियों और ग्रामीणों को तिरंगा झंडा वितरित किए। यह तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान में वितरण किया गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, देवेंद्र अग्निहोत्री, शिवपाल सिंह, टीटू, उमाकांत मिश्रा, अतुल द्विवेदी आदि व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)

---
भारत माता के जयघोष से जगाई देशभक्ति की अखल
हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयघोष से लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई। यात्रा दुलीचंद चौराहा, खाटू श्याम मंदिर होते हुए जिंदपीर चौराहा आई। स्टेशन रोड होते हुए वापस स्कूल में समापन हुआ। यात्रा में लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, कविता गुप्ता, विनीता त्रिवेदी, सोनम शुक्ला, शैलजा मिश्रा, मंशा वाजपेई, प्रज्ञा द्विवेदी, पूजा मिश्रा, शिवानी सिंह, आकांक्षा गुप्ता, अशोक गुप्ता, अभिनव सिंह और आयुष यादव आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। (संवाद)

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

फोटो-10- तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री असीम अरुण साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed