सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cowshed caretaker dies after being beaten; father-in-law and son-in-law booked

Hardoi News: पिटाई में घायल गोशाला के केयरटेकर की मौत, ससुर-दामाद पर मामला दर्ज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cowshed caretaker dies after being beaten; father-in-law and son-in-law booked
फोटो-24-फूलचंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में बीते रविवार की शाम दो युवकों ने गोशाला के केयरटेकर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को बेहंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात उनकी लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के आरोप में ससुर-दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

बंतलाखेड़ा मजरा बड़ा गांव निवासी फूलचंद्र (45) गांव की गोशाला में केयरटेकर थे। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम फूलचंद्र चौराहा स्थित किराने की दुकान पर बकाया रुपये देने के लिए गए थे। दुकान के पास ही शराब का ठेका भी है। यहां झामखेड़ा निवासी चंदा और उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गंजबरौली निवासी उनके दामाद दिनेश शराब के नशे में बेवजह ही फूलचंद्र से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने फूलचंद्र पर हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल फूलचंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार रात वहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रामबेटी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि आरोपी ससुर और दामाद के खिलाफ पीटने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। अब गैरइरादतन हत्या की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दावा किया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed