सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dedication Rewarded: Ayushi Leaps from District to State Merit List

Hardoi News: लगन का मिला इनाम आयुषी ने जिले से प्रदेश की मेरिट में लगाई छलांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dedication Rewarded: Ayushi Leaps from District to State Merit List
फोटो-29-आयुषी पटेल। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
हरदोई। सदरपुर स्थित श्रीराम लाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा आयुषी पटेल ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। जनपद की मेरिट में उन्होंने पहला स्थान पाया है। उन्हें 95.60 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। आयुषी ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी 95.33 प्रतिशत अंक पाए थे और तब उन्हें जिले की मेरिट में 10वां स्थान मिला था।
Trending Videos

माधौगंज विकास खंड के पड़रा लखनपुर की रहने वालीं आयुषी पटेल के पिता अनुराग नगर विकास सहकारी बैंक में कैशियर हैं। मां कांती देवी गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की आयुषी कहती हैं कि मेहनत के साथ ही माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें यह उपलब्धि मिली है। वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह कहती हैं कि चिकित्सक बनकर न सिर्फ समाज की सेवा की जा सकती है बल्कि आत्म निर्भर भी बना जा सकता है। वह बताती हैं कि स्कूल के अलावा हर रोज तीन से चार घंटे की पढ़ाई करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट है तो अच्छे से मेहनत कर सफलता पाई जा सकती है। अगले साल हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वालों के लिए उन्होंने कहा कि मेहनत तो करनी पड़ेगी। अगर पढ़ाई में कोई चीज समझ में नहीं आ रही तो उसे तब तक पढ़ें जब तक सही ढंग से समझ न आ जाए। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर स्कूल पहुंची आयुषी पटेल का प्रधानाचार्या खुशबू उपाध्याय समेत प्रबंधन के लोगों ने भी अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed