सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young Biker Dies After Collision with Pickup Truck; Companion Injured

Hardoi News: पिकअप डाला की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young Biker Dies After Collision with Pickup Truck; Companion Injured
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर तलौली गांव के निकट बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार दो युवकों को पिकअप डाला ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई और साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के जरहा गांव निवासी तेजपाल मौर्य (28) गुजरात में पान मसाला फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। इसी के सिलसिले में मजदूरों को तलाशने के लिए संडीला कोतवाली क्षेत्र के आटामऊ गांव निवासी शिवम (25) के साथ घर से बाइक से संडीला गए थे। वापस आते समय संडीला-मल्लावां मार्ग पर तलौली गांव के निकट पिकअप डाला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को संडीला सीएचसी लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने तेजपाल मौर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम का इलाज चल रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी शीतल, एक सप्ताह की पुत्री है। संडीला कोतवाली पुलिस ने शव का र पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed