फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Digital X-ray facility launched at CHC Hariyawan after 13 years

Hardoi News: 13 साल बाद सीएचसी हरियावां में शुरू हुई डिजिटल एक्सरे की सुविधा

Fri, 23 Oct 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Digital X-ray facility launched at CHC Hariyawan after 13 years
फोटाे- 21- सीएचसी हरियावां पर मरीज की एक्सरे करता टेक्निशियन। संवाद
हरदोई। जिले की हरियावां सीएचसी पर बेहतर इलाज के लिए भटक रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सीएचसी पर करीब 13 साल बाद एक्सरे मशीन शुरू होने से लोगों को अब जांच कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को अभी तक एक्सरे जांच के लिए 16 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज आना पड़ता था लेकिन अब सीएचसी पर ही सुविधा शुरू होने से इलाज के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां पर लंबे समय से एक्सरे जांच की सुविधा न होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। हड्डी में चोट, दुर्घटना में घायल होने और अन्य समस्याओं के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को एक्सरे कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते थे। कई बार जांच कराने के लिए दूसरे अस्पताल तक पहुंचने की परेशानी के कारण मरीजों को उपचार के लिए इंतजार भी करना पड़ता था। खासकर ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों के लिए यह समस्या अधिक मुश्किल भरी थी।
विज्ञापन

सीएचसी पर एक्सरे मशीन शुरू होने से अब उन्हें जांच के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 13 साल बाद शुरू हुई इस सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच का लाभ मिल सकेगा। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का उपचार कर सकेंगे। इससे सीएचसी आने वाले मरीजों को राहत मिलने के साथ ही मेडिकल कॉलेज पर जांच का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों को सहूलियत
-सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा शुरू होने की जानकारी पर सीने में परेशानी होने पर चेस्ट का एक्सरे कराने सीएचसी आए। स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिलने से अब दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। -सर्वेश, कुरसेली


-चोट लगने या दुर्घटना होने पर अब पहले मेडिकल कॉलेज या फिर शहर के ही निजी अस्पताल भागना पड़ता था। अब आपात स्थिति में भी जांच के लिए दूसरे अस्पताल तक पहुंचने की परेशानी कम होगी। -रविंद्र कुमार, सुमई



सीएचसी के टेक्नीशियन सुशील कुमार को प्रशिक्षण दिलाकर एक्सरे मशीन को शुरू करवा दिया गया है। कुछ मरीजों की जांच भी हुई है। इससे क्षेत्र और आसपास के गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। -डॉ. अंकुर कुमार, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed