फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute between warden and head cook; both filed complaints at the Kotwali police station.

Hardoi News: वार्डन व मुख्य रसोइयां में विवाद, दोनों ने कोतवाली में दी तहरीर

Wed, 23 Sep 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dispute between warden and head cook; both filed complaints at the Kotwali police station.
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिलहरी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार विद्यालय की मुख्य रसाेइया और वार्डन के बीच विवाद हुआ है। दोनों की ओर से कोतवाली शाहाबाद में तहरीर दी गई। वहीं पूर्व में हुए विवाद की जांच के लिए गठित टीम 24 घंटे के स्थान पर सात दिन भी जांच नहीं कर सकी। मामले में जहां जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने मामले की जानकारी होने से इन्कार कर दिया वहीं बीएसए ने मामले का संज्ञान होने और जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बिलहरी में मुख्य रसोइया आरती की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। इसमें बताया गया कि वह विद्यालय में खाना बनाती हैं। वार्डन श्वेता गुप्ता ने उनसे गाली-गलौज की और उनके साथ अभद्रता की और वह उसे लगातार प्रताड़ित करती हैं। जब उसके पति अनिल आए तो उनको गेट से भगा दिया और कहा कि उसको लेकर जाओ नहीं तो नौकरी से निकाल दूंगी। वहीं वार्डन श्वेता गुप्ता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रसोइया आरती का पति आए दिन शाम को स्कूल गेट पर आ जाता है और गाली-गलौज करता है। इससे विद्यालय की छात्राओं पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वार्डन ने बताया कि रसोइया को विद्यालय में 24 घंटे रुकने के निर्देश हैं मगर वह शाम को चली जाती है। पति के खिलाफ तहरीर दी है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष कुमार रावत ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। बीएसए प्रभात मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे के स्थान पर सात दिन में भी पूरी नहीं हो सकी जांच
हरदोई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बिलहारी में इससे पूर्व सुरक्षा कर्मी के पद पर तैनात शिव कुमार मिश्रा ने वार्डन पर आरोप लगाए थे कि वार्डन ने पूरे स्टाफ के सामने उनसे अभद्रता की। जब वह 10 सितंबर को खुद हस्ताक्षर करने पहुंचा तो उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया। इससे मामले में बीएसए प्रभात मिश्रा ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई थी जिसमें शाहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शामिल थे। उनको 24 घंटे में जांच आख्या देनी थी मगर डीसी बालिका संतोष कुमार रावत के अनुसार सात दिन बाद भी जांच टीम ने रिपोर्ट नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed