{"_id":"6a1335e4b625569e04029d74","slug":"electricity-corporation-teams-went-out-at-night-to-prevent-power-theft-and-overloading-hardoi-news-c-213-1-hra1021-150322-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली चोरी रोकने और ओवरलोडिंग बचाने के लिए रात में निकली विद्युत निगम की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली चोरी रोकने और ओवरलोडिंग बचाने के लिए रात में निकली विद्युत निगम की टीमें
विज्ञापन
फोटो-18-सदर बाजार में अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जांच करते टीम के सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। भीषण गर्मी के बीच ओवरलोड के कारण बिजली आपूर्ति में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए विद्युत निगम के अभियंता अब रात में सड़क पर उतरने लगे हैं। शनिवार रात उपकेंद्रों में गठित टीमों के साथ अभियंताओं ने जांच अभियान चलाया। कई उपभोक्ताओं के यहां लोड की जांच की। खामियां मिलने पर फिलहाल चेतावनी दी गई है।
शहर में 76 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं मगर ओवरलोड के कारण केबल जलने और ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाएं हो रही हैं। इससे उपभोक्ता भी परेशान हैं। कई जगहों पर उपभोक्ता प्रदर्शन भी कर चुके हैं। शहर के उपभोक्ताओं को नियमित बिजली उपलब्ध कराने और ओवरलोड को कम करने के लिए बिजली अधिकारियों की ओर से उपकेंद्रवार टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में रात में पेट्रोलिंग करेंगी और अवैध कनेक्शन और ओवरलोडिंग करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगी।
अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सदर बाजार, महात्मा गांधी मार्ग, बावन चुंंगी, आलू थोक आदि मोहल्लों की जांच की। जांच के दौरान रात में कई उपभोक्ता ऐसे मिले जो कटिया से बिजली का उपभोग कर रहे थे उनको नियमित कनेक्शन लेने के निर्देश दिए। कई उपभोक्ताओं के यहां पर लोड अधिक पाया गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहली बार चेतावनी दी गई है। ओवरलोड वाले फीडरों की नियमित जांच की जाएगी और अगर वहां पर बिजली चोरी व ओवरलोडिंग मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं विद्युत उपकेंद्र महोलिया शिवपार उपकेंद्र के अवर अभियंता आलोक रावत के नेतृत्व में पेट्रोलिंग की गई और ओवरलोड ट्रांसफार्मर व फीडर की जांच की गई और उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई।
आशानगर और कोयल बाग की आपूर्ति प्रभावित
शहर में ओवरलोड के कारण कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र का कचेहरी फीडर दोपहर दो से ढाई बजे तक बंद रहा। वहीं विद्युत उपकेंद्र आशानगर का जयराम फीडर रविवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद रहा। लो-वोल्टेज की भी समस्या रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे।

Trending Videos