{"_id":"6a303796a3e4adb87400bb6c","slug":"executive-officer-caught-accepting-a-bribe-of-2-lakh-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1558253-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बकाया बिल भुगतान के एवज में दो लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बकाया बिल भुगतान के एवज में दो लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए ईओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कुमार सोनकर सोमवार को अपने आवास पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए। बिजली सामग्री आपूर्ति और विद्युत उपकरण लगाए जाने के बकाया भुगतान के एवज में उन्होंने फर्म संचालक से रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के रुपये लेते समय लखनऊ से आई एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम लिखा-पढ़ी के बाद ईओ को अपने साथ लखनऊ ले गई। वहीं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एंटी करप्शन टीम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नगर पालिका में बिजली की सामग्री, उपकरण की आपूर्ति के साथ ही उपकरण लगाए जाने का काम हरदोई की लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स की तरफ से किया जा रहा है। फर्म का बकाया भुगतान निकालने के एवज में ठेकेदार से अधिशासी अधिकारी ने दो लाख रुपये की मांग की थी। इस पर फर्म संचालक शहर के मोहल्ला खजांची टोला सदर बाजार निवासी सुदेश गुप्ता ने एंटी करप्शन संगठन में शिकायत की थी। टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
टीम योजना के मुताबिक सोमवार को शाहाबाद आई। दोपहर करीब 2:30 बजे शिकायतकर्ता ठेकेदार सुदेश गुप्ता ईओ के सरकारी आवास पहुंचे। वहां पर जैसे ही उन्होंने ईओ को दो लाख रुपये दिए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान ईओ ने खुद को अस्वस्थ बताया और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया। टीम ने कानूनी प्रक्रिया और लिखा-पढ़ी पूरी की। ईओ को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाई। यहां पर अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लखनऊ ले गई। उप्र सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ सेक्टर पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी देने से कतराते रहे कर्मचारी
रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए ईओ को लेकर टीम के जाने के बाद निकाय के कर्मचारी जानकारी देने से कतराते रहे। दोपहर में हुई कार्रवाई के बाद पालिका कार्यालय में अवकाश जैसा माहौल हो गया। बकाया बिलों की जानकारी लेखाकार और संबंधित पटल के लिपिक को होती है इसके बावजूद बकाया कितना है और भुगतान कब तक होना है इसकी जानकारी देने से कर्मचारी बचते रहे।