सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fault not found even after 18 hours; transformer had to be replaced.

Hardoi News: 18 घंटे बाद भी नहीं मिला फॉल्ट, बदलना पड़ा ट्रांसफार्मर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fault not found even after 18 hours; transformer had to be replaced.
विज्ञापन
हरदोई। शहर में लोकल फॉल्ट ने उपभोक्ताओं की नींद उड़ा रखी है। विद्युत उपकेंद्र चरौली क्षेत्र के पिहानी चुंगी के पास लगे ट्रांसफार्मर के फॉल्ट कर्मचारी 18 घंटे तक खोज नहीं सके। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं नई लाइन पर काम होने के कारण सांडी रोड के पांच नंबर फीडर से जुड़े छह मोहल्लों की बिजली चार घंटे ठप रही। आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए।

शहर विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े पिहानी चुंगी के निकट रखे ट्रांसफार्मर में रविवार रात साढ़े 11 बजे समस्या आ गई। इससे पिहानी चुंगी व सिविल लाइन क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। कर्मचारी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट तलाशते रहे मगर फॉल्ट नहीं मिला। सोमवार को फिर काम शुरू किया गया मगर उसके बाद भी फॉल्ट नहीं मिल सका। दोपहर चार बजे तक फॉल्ट तलाशने के बाद जब फॉल्ट की समस्या का निदान नहीं हुआ तो विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद शुरू की। इससे 18 घंटे तक क्षेत्र के पांच हजार उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्वर्टर तो दूर जनरेटर भी लगातार चलने के बाद जवाब देने लगे। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। वहीं शहर के सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में नई बिजली लाइन बनाई जा रही है। इस कारण उपकेंद्र से जुड़ा पांच नंबर फीडर चार घंटे तक बंद रहा। बिजली बंद होने से सर्कुलर रोड, कृष्ण नगरिया, राम नगरिया सहित छह मोहल्लाें के लोग भीषण गर्मी में परेशान हुए।
विज्ञापन

वहीं शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिनेमा रोड फीडर की आपूर्ति पूरी रात प्रभावित रही। इससे लोग पूरी रात सो नहीं सके। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी समस्या हो गई थी उसे बदल दिया गया। अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश अवर अभियंताओं को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed