फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Had to pay attention to time management; a good rank is likely.

Hardoi News: समय प्रबंधन का रखना पड़ा ध्यान, अच्छी रैंक आने की संभावना

Sun, 25 Oct 2026 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Had to pay attention to time management; a good rank is likely.
हरदोई। जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर सुकून और संतोष साफ झलक रहा था। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था जिससे उन्हें अच्छे अंक आने और बेहतरीन रैंक हासिल होने की पूरी उम्मीद है। परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्य कन्या महाविद्यालय, आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरआर इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज और सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में आठ बजे से ही केंद्र पर परीक्षार्थियों की लाइन लग गई थी। नौ बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए दो बजे से प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के गेट पर सघन तलाशी ली गई। इसके बाद बायोमेट्रिक उपस्थिति के उपरांत कक्ष में जाने दिया गया। केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारियों ने केंद्रों का किया भ्रमण
जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज, श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर आर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों और द्वितीय पाली में सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्रों के वितरण और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वह आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराएं।


प्रथम दिन 5,589 परीक्षा में हुए शामिल
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा की प्रथम पाली में 4,032 के सापेक्ष 2,773 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 1,259 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 4,032 के सापेक्ष 2,816 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा से 1,216 ने किनारा कर लिया। अगले चरण में परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को दोनों पालियों में होगी।


आवेदक ने साझा किए परीक्षा के अनुभव
पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न ही पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों के प्रश्न थोड़े विचारणीय जरूर थे लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित था। अच्छी रैंक आने की उम्मीद है। -शैलेंद्र कुमार, बांगरमऊ


समय प्रबंधन का थोड़ा ध्यान रखना पड़ा लेकिन पेपर तय समय में आसानी से हल हो गया। पिछले साल की तुलना में इस बार का पैटर्न काफी हद तक समझ में आने वाला था। पेपर काफी अच्छा हुआ है। -प्रज्ञा गुप्ता, उन्नाव


तैयारी के दौरान जिन विषयों पर ज्यादा ध्यान दिया गया था, परीक्षा में लगभग उसी पैटर्न पर सवाल पूछे गए। पाठ्यक्रम से बाहर का कोई भी सवाल नहीं पूछा गया था। रैंक अच्छी आएगी। -राकेश कुमार अंबेडकर नगर



इस बार कट ऑफ बेहतर जा सकता है। गणित में कुछ समस्या हुई थी मगर सामान्य ज्ञान के प्रश्न सही थी। सभी खंड को मिलाकर पेपर अच्छा हुआ है। -ज्ञान कुमार, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed