{"_id":"618d1855a7c4df73f60626a8","slug":"hardoi-innocent-dies-after-being-crushed-by-ambulance-angry-family-jammed-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत, गुस्साए परिजनाें ने लगाया जाम, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत, गुस्साए परिजनाें ने लगाया जाम, एफआईआर दर्ज
Thu, 11 Nov 2021 06:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:49 PM IST
सार
एंबुलेंस की टक्कर से मासूम की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
मौके पर परिजनों को समझाते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के चौराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार पिता पुत्री को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी मासूम के ऊपर से एंबुलेंस का पिछला पहिया निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी देकर जाम खुलवा दिया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असही आजमपुर निवासी मोहतरीम गौसगंज कस्बे में विसातखाना की दुकान चलाते हैं। उनके रिश्तेदार क छौना कस्बे के सदर बाजारनिवासी सलीम के पुत्र शोएब का निकाह बुधवार को हुआ था।
गुरुवार को वलीमा था। इसमें शामिल होने के लिए मोहतरीम अपनी पुत्री तैय्यबा (5) के साथ बाइक से गया था। कछौना कस्बे में मुख्य चौराहा से स्टेशन रोड पर जाते समय विपरीत दिशा से आई 102 सेवा की एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तैय्यबा सड़क पर जा गिरी और इसी दौरान एंबुलेंस ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग निकला। घटना का पता चलते ही परिजन व अन्य परिचित मौके पर पहुंच गए और कार्यवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मंेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
कार्यवाई किए जाने का आश्वासन दिया। और इसी दौरान मृतका के पिता मोहतरीन की तहरीर पर एंबुलेस चालक बृजेश कुमार निवासी नगला जनपद फर्रूखाबाद के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। लगभग आधा घंटे बाद जाम खुल गया। मृतका अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।