{"_id":"69822f308896cc5262042936","slug":"innocent-child-injured-in-road-accident-dies-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1416152-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। सड़क हादसे में घायल बच्चे की सोमवार रात इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए और पुलिस को सूचना दी। हादसा सांडी थाना क्षेत्र की बघराई गोशाला के पास रविवार शाम हुआ था।
सांडी थाना क्षेत्र के बघराई निवासी जगदीश (35) खेती करते हैं। जगदीश के भतीजे अवनीश कुमार ने बताया कि जगदीश अपने पुत्र रितिक (5) के साथ रविवार दोपहर बाइक से सांडी बाजार गए थे। शाम के समय वह वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान सांडी-हरदोई मार्ग पर बघराई गोशाला के पास उनकी बाइक में ई-रिक्शे ने टक्कर मार दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ में सोमवार रात इलाज के दौरान रितिक की मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। पुत्र का शव देखकर मां सोनी देवी बिलख पड़ीं। रितिक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos