सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two friends were robbed by van riders, the police officer refused to file an FIR.

Hardoi News: वैन सवारों ने दो दोस्तों को लूटा, कोतवाल ने प्राथमिकी लिखने से इन्कार किया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two friends were robbed by van riders, the police officer refused to file an FIR.
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के आगापुर मोड़ के पास वैन सवारों ने दो दोस्तों को लूट लिया। सोमवार रात हुई घटना की प्राथमिकी शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने लिखने से इन्कार कर दिया। तर्क यह दिया कि लूट की घटना की शुरूआत शाहजहांपुर जनपद में हुई है तो प्राथमिकी भी वहीं दर्ज होगी। यह हाल तब है जब शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सीमा विवाद में न पड़ कर घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज की जाए।
Trending Videos

पाली थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी सत्यपाल सिंह रेलवे में कैटरिंग का काम करते हैं। परेली निवासी संजीव कुमार उनके दोस्त और सहयोगी हैं। सत्यपाल ने बताया कि सोमवार रात वह गोरखपुर से अमरनाथ एक्सप्रेस से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आए थे। सोमवार रात लगभग 11 बजे शाहाबाद आने के लिए वह शाहजहांपुर बाईपास पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान एक वैन आकर रुकी। वैन में चालक समेत तीन लोग पहले से सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद जाने की बात कहकर चालक ने सत्यपाल और संजीव को भी वैन में बैठा लिया। सत्यपाल का दावा है कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगापुर मोड़ पर वैन में सवार एक शख्स ने उनके तमंचा जड़ दिया। धमकाकर उनके पास से 5500 रुपये, मोबाइल और बैग व संंजीव कुमार के पास से पांच हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग छीन लिया। इसके बाद वैन से उतार दिया। पीछे मुड़कर न देखने की भी धमकी दी। इसके बाद लुटेरे वैन से वापस शाहजहांपुर की तरफ चले गए। सत्यपाल ने शाहाबाद कोतवाली में घटना को लेकर शिकायत की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल वह है जहां से यह लोग वैन में सवार हुए थे। इसलिए प्राथमिकी वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed