{"_id":"69822ea3d338d9a7c90c2410","slug":"the-weather-changed-early-in-the-morning-rain-and-fog-increased-the-melting-hardoi-news-c-213-1-hra1004-144379-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तड़के बदला मौसम,कोहरे के साथ बारिश ने बढ़ाई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तड़के बदला मौसम,कोहरे के साथ बारिश ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में मंगलवार की सुबह लोगों को मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिला। तड़के कोहरा और हल्की बारिश से ठिठुरन बढ़ गई, वहीं सुबह 10 बजे के बाद निकली तेज धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। धूप के तेवर देख लोगों को अपने गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर होना पड़ा।
मौसम पल-पल बदल रहा है। सोमवार को जहां एक ओर सुबह से ही धूप निकल आई थी। वहीं मंगलवार को सुबह जिले वासियों की नींद कोहरा व धुंध के बीच खुली। अधिक कोहरे की वजह से दृश्यता सुबह महज 50 मीटर रही। जो बाद में 200 मीटर तक पहुंच गई। इस कारण हाईवे और मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक रहा। जिले के संडीला, कछौना, बेहंदर इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली। हालांकि, बारिश से किसी प्रकार से फसलों के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
वहीं, सुबह 10 बजे तक पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिससे काम पर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 11 बजने तक आसमान पूरी तरह साफ हो गया और चटख धूप निकल आई। सुबह जो लोग ठिठुर रहे थे, दोपहर में उन्हें गर्मी का अहसास हुआ। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई है। अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 91 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत रही।
Trending Videos