सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Less molasses found in records and more in stock, FIR against three including executive director

Hardoi News: अभिलेखों में कम और स्टॉक में मिला अधिक शीरा, कार्यकारी निदेशक समेत तीन पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Less molasses found in records and more in stock, FIR against three including executive director
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। श्रीराम ग्रुप की लोनी चीनी मिल में शीरा उत्पादन और उपयोग में गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को निरीक्षण में अभिलेख में कम और स्टॉक में अधिक मात्रा में शीरा मिला है। उन्होंने सरकारी राजस्व चोरी और शीरा के उपयोग में गड़बड़ी के आरोप की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कोतवाली शाहाबाद में यूनिट हेड समेत तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

जिला आबकारी अधिकारी ने गन्ना उत्पादक समिति के सचिव ब्रजभूषण शाक्य, उप आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार के साथ लोनी चीनी मिल में 16 मार्च को निरीक्षण किया। बताया कि चीनी मिल के अभिलेखों में दर्ज शीरा की मात्रा से मौके पर अधिक मात्रा में शीरा मिला। बताया कि लोनी चीनी मिल में साल 2025-26 में शीरा को दो टैंकों में भंडारित किए जाने की जानकारी अभिलेखों में अंकित है। अभिलेखों पर दर्ज मात्रा के मुताबिक चीनी मिल में 2,34,252 क्विंटल शीरा स्टॉक में दर्शाया गया है जबकि टैंकों में स्थलीय जांच-पड़ताल की गई तो 2,25,952 क्विंटल शीरा स्टॉक में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि भौतिक सत्यापन में अभिलेखों में दर्ज मात्रा से 1,699 क्विंटल शीरा की मात्रा अधिक है। जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक, स्टॉक में शीरा की मात्रा अधिक मिलना मिल प्रबंधन की दोषपूर्ण मंशा को दर्शाता है। कारण है कि शीरा से अल्कोहल व मदिरा का उत्पादन किया जा रहा है। वहीं, शीरा और अल्कोहल और मदिरा के उत्पादन से सरकार को राजस्व मिलता है। विनियामक शुल्क की भी चोरी की जा रही है। उन्होंने चीनी मिल लोनी के यूनिट के कार्यकारी निदेशक आरएल टॉमक, यूनिट हेड संजीव और शीरा प्रबंधक दिव्येश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed