{"_id":"6a30381e546f8df9bf08e1a1","slug":"notices-issued-to-177-schools-for-failing-to-upload-student-details-hardoi-news-c-213-1-hra1021-151528-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विद्यार्थियों का विवरण अपलोड न करने पर 177 विद्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विद्यार्थियों का विवरण अपलोड न करने पर 177 विद्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों का विवरण ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर अपलोड न करने पर 177 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है और जल्द से जल्द विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। विवरण अपलोड न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के कक्षा नौ व 11 के विद्यार्थियों के पंजीकरण का विवरण अपलोड किया जाना है मगर विद्यालय संचालक इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। 177 विद्यालयों ने एक भी विद्यार्थी का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, इनमें चार अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय और 173 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी की गई जिसमें विद्यार्थियों का पंजीकरण न कराने का कारण पूछा गया। साथ ही सभी से विद्यार्थियों को विवरण जल्द से जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए। अपलोड किए गए विवरण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा गया है। जारी पत्र में कहा गया कि अगर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड न किया गया तो संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।