सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Procession taken out, effigy burned, and memorandum submitted in protest against e-registry.

Hardoi News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में निकाला जुलूस, पुतला जलाया, ज्ञापन सौंपा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out, effigy burned, and memorandum submitted in protest against e-registry.
हरदोई। निबंधन कार्यालय के निजीकरण और ई-रजिस्ट्री के विरोध में बृहस्पतिवार को भी दस्तावेज लेखक, वकीलों और स्टांप वेंडरों ने हड़ताल की। शहर में कामकाज ठप रखा। सवायजपुर में जुलूस निकाला और विरोध-प्रदर्शन कर पुतला भी जलाया। संडीला में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण रजिस्ट्री कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कलक्ट्रेट में दस्तावेज लेखकों, वकीलों और स्टांप वेंडरों ने कामकाज नहीं किया। उप निबंधक कार्यालय में तख्त सूने रहे। यहां पर रविंद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार, राजीव कुमार, अवधेश शुक्ला, जगदीश श्रीवास्तव, वकील, दस्तावेज लेखक और स्टांप वेंडर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सवायजपुर तहसील में वकीलों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने जलते हुए पुतले को छीनकर स्थिति को नियंत्रित किया। वकील जुलूस के रूप में कटरा-उन्नाव हाईवे होते हुए मुख्य बस अड्डा आए, वहां उन्होंने मानव शृंखला बनाकर पांच मिनट तक उन्नाव-कटरा हाईवे पर प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में उप निबंधक कार्यालय आए, वहां वकीलों ने स्टांप विक्रेताओं, दस्तावेज लेखकों और मुंशियों ने सरकारी कार्य बंद कराया। कार्यालय के गेट पर ताला डलवा दिया। एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी की। इस दौरान अध्यक्ष राम बिहारी मिश्रा, महामंत्री संजय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला, राज प्रकाश सिंह, संजीव द्विवेदी, संजीव मिश्रा, दिनेश अस्थाना, श्याम सिंह यादव, देवेश वाजपेई, पवन यादव, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला तहसील में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया को सौंपा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां और मंत्री नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से पैदल मार्च निकाला। निबंधन कार्यालय के सामने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें निबंधन भाग के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है।

शाहाबाद तहसील में अधिवक्ता संघ की बैठक में उप्र अधिवक्ता जागृति एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्रा को वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर प्रमुख मांग को उनके संज्ञान में लाने के प्रति आश्वस्त किया। स्टांप विक्रेता अक्षत मिश्रा के कुछ दिन पहले तहसील परिसर से तीन लाख रुपये की चोरी का खुलासा करने के लिए कोतवाल अरविंद कुमार राय को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष विमलेश लोधी, महामंत्री बलराम दीक्षित, अजय सिंह यादव, विमल पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed