सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Youths have stepped up their pace for the police recruitment physical test.

Hardoi News: पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए युवाओं ने बढ़ाई रफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youths have stepped up their pace for the police recruitment physical test.
फोटो- 10- पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षा के लिए अभ्यास करते अभ्यार्थी। स्रोत: स्वयं
हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए युवाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हुई लिखित परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों ने मैदानों का रुख कर लिया है। खाकी पहनने का सपना संजोए अभ्यर्थी भोर होते ही मैदान और स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यास करने लगे हैं।
विज्ञापन




पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की शारीरिक रूप से मजबूती जांची जाएगी। इसके लिए युवा अभ्यर्थी दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कर रहे हैं। शहर में मैदान और स्टेडियम में प्रशिक्षकों की देखरेख में युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभ्यर्थी राहुल सिंह का कहना है कि भर्ती की प्रतिस्पर्धा को देखते हुए नियमित अभ्यास जरूरी है। यही वजह है कि वह सुबह और शाम दोनों समय मेहनत कर रहे हैं। कोई समय सुधारने के लिए अतिरिक्त दौड़ लगा रहा है तो कोई अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए व्यायाम को तरजीह दे रहा है। कई अभ्यर्थी समूह बनाकर अभ्यास कर रहे हैं जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास दोनों बढ़ रहे हैं। फिजिकल एकेडमी के संचालक धीरज दीक्षित का कहना है कि शारीरिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या आवश्यक है।
विज्ञापन




उम्र की सीमा भूल, लक्ष्य पर टिकी निगाहें
शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैदान में अभ्यास कर रहे अमित कुमार और राहुल सिंह ने बताया कि खाकी पहनना सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि परिवार का सपना है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए खुद को तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती है इसलिए हम सुबह-सुबह घंटों पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed