{"_id":"6a3d67f1bc11358ddc018047","slug":"stale-and-outside-food-causing-illness-amidst-scorching-heat-30-people-falling-victim-to-food-poisoning-daily-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152083-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भीषण गर्मी में बासा और बाहरी खाना कर रहा बीमार, हर रोज 30 फूड प्वाइजनिंग के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भीषण गर्मी में बासा और बाहरी खाना कर रहा बीमार, हर रोज 30 फूड प्वाइजनिंग के शिकार
विज्ञापन
फोटो- 15- इमरजेंसी में भर्ती मरीज की भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। खास बात यह है कि खान पान में लापरवाही के कारण फूड प्वाइजनिंग के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। हर रोज औसतन 30 मरीज फूड प्वाइजनिंग और इसके बाद ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त होकर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।
पिछले लगभग एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 368 मरीजों ने परामर्श लिया। इससे इतर इमरजेंसी वार्ड में उल्टी दस्त, तेज बुखार और ब्लडप्रेशर के मरीज भी पहुंच रहे हैं। बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक 28 मरीज भर्ती किए गए। इमरजेंसी वार्ड प्रभारी डॉ. अमित आनंद बताते हैं कि ज्यादातर मरीजों में सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग की शिकायत थी। उपचार के बाद इनमें से ज्यादातर मरीजों को घर भेज दिया गया।
बिलग्राम की रिंकी को पेट दर्द हुआ। राहत न मिलने पर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचीं। यहां फूड प्वाइजनिंग की शंका जताते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पिहानी के वीरेश ने बताया कि बुखार के बाद उल्टी दस्त होने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया गया। अब तबीयत बेहतर है।
टड़ियावां के दधीच ने बताया कि उल्टी दस्त होने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। चिकित्सक की सलाह पर भर्ती हो गए हैं। उपचार चल रहा है।
गर्मी में यह बरतें सावधानी
.धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें।
.बाहर का बासी और खुला भोजन खाने से बचें।
.पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस लें।.
.तेज बुखार, उल्टी-दस्त या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।