सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   System fails again at medical college; no vehicle available for the body even after 40 minutes.

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज में फिर दम तोड़ गई व्यवस्था, 40 मिनट बाद भी शव को नहीं मिला वाहन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
System fails again at medical college; no vehicle available for the body even after 40 minutes.
फोटो- 43- शव को लेकर जाती निजी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं आए दिन फजीहत का सबब बनी हुई हैं और आम आदमी को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की लापरवाही और संवेदनहीनता सामने आई, जहां एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों को शव वाहन के लिए घंटों भटकना पड़ा। करीब 40 मिनट तक फोन करने के बाद भी सरकारी शव वाहन नहीं आया तो हारकर परिजन निजी एंबुलेंस से शव को घर ले जाने पर मजबूर हुए।

बघौली थाना क्षेत्र के कोट निवासी करीम (50) वर्तमान में शहर के धन्नूपुरवा मोहल्ले में रहते थे। उनके दामाद वसीम ने बताया कि वह क्षय रोग से पीड़ित थे और कई महिनों से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई तो वह लोग उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी में डाॅक्टर तृप्ति ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इमरजेंसी में मौजूदा स्टाफ ने शव वाहन के चालक का नंबर देकर कॉल करने के लिए कहा। वसीम ने बताया कि उन्होंने चालक को फोन किया तो उसने 10 से 15 मिनट में आने बी बात कही, लेकिन वह नहीं आया। करीब 40 मिनट में उन्होंने चालक को सात बार फोन लगाया लेकिन हर बार वह बहाने बनाकर टालता रहा। हारकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर से निजी एंबुलेंस किराए पर लिया। इसके बाद ही शव को ले जा सके। करीम के परिवार में दो पुत्र चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लापरवाही कर चुका है चालक
मेडिकल कॉलेज के शव वाहन चालक की मनमानी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी वह कई बार शव को ले जाने में आनाकानी कर चुका है। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण चालक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन



शव वाहन चालक पहले भी शव ले जाने में लापरवाही बरतने के मामले सामने आए हैं। सोमवार की घटना को बेहद गंभीरता से लिया गया है। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्राचार्य को पत्र लिख दिया गया है। -डॉ. चंद्र कुमार, सीएमएस

फोटो- 43- शव को लेकर जाती निजी एंबुलेंस। संवाद

फोटो- 43- शव को लेकर जाती निजी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed